‘एनिमल पार्क’ में नजर आएंगे बॉबी देओल? Animal एक्टर ने खुद दिया इसका जवाब

‘एनिमल पार्क’ में नजर आएंगे बॉबी देओल? Animal एक्टर ने खुद दिया इसका जवाब
Published on: 

मुंबई :  फिल्म एनिमल सिर्फ 2023 की ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धमाका कर रही है और इसकी कास्ट भी खूब वाहवाही लूट रही है। फिल्म के लिए रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ ही बॉबी देओल को भी खूब पसंद किया जा रहा है। एनिमल के बाद एनिमल पार्क को लेकर भी दर्शक एक्साइटिड हैं और इस बीच बॉबी ने उसमें उनके रोल पर रिएक्ट किया है। एनिमल पार्क पर बॉबी देओल के होने पर कुछ फैन थ्योरीज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। ऐसे में एनिमल पार्क में होने के सवाल पर बॉबी ने कहा कि वो फिल्म में हैं या नहीं, इस बारे में बाद में पता लगेगा। वो इस पर बात नहीं कर सकते। बातचीत के दौरान बॉबी ने एनिमल के डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी की भी खूब तारीफ की। बॉबी ने कहा कि संदीप ने उनकी फिल्में देखी थीं और वो मेरी ताकत और कमजोरी जानते थे। वो जानते हैं कि एक्टर को कैसे इस्तेमाल करें, कौन सा एंगल लें। उन्होंने मेरी जिंदगी बदल दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in