रक्षाबंधन पर ‘गदर 2’ की फ्री में मिलेंगी दो टिकटें, मेकर्स ने दिया शानदार ऑफर

गदर-2
गदर-2
Published on: 

नई दिल्ली: सिनेमाघरों में सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब तक 450 करोड़ रुपए से ज्यादा की बंपर कमाई फिल्म ने की है। रक्षाबंधन त्योहार के मौके पर फिल्म मेकर्स ने दर्शकों को स्पेशल ऑफर दिया है। बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने वाली फिल्म के बाद ये ऑफर फिर से फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी कर सकता है।

दर्शकों के लिए ऑफर का ऐलान
देश भर में रक्षा बंधन का त्योहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा। फैंस को शानदार ऑफर देते हुए 'गदर-2' के मेकर्स ने ऐलान किया है कि दो टिकट खरीदने पर 2 टिकट एक्स्ट्रा फ्री में देंगे। ये ऑफर 29 अगस्त से 3 सितंबर 2023 तक वैलिड है। फिल्म रिलीज होने के बाद से बड़े पर्दे पर दर्शकों की संख्या 3 करोड़ से अधिक हो गई है। इस ऑफर के बाद फिर से अनुमान लगाया जा रहा है कि तीसरे हफ्ते में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर लेगी।

क्या है 'गदर-2' की स्टोरी ?
फिल्म में सनी देओल तारा सिंह की भूमिका में हैं। वह अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान जाते हैं और वहां दुश्मनों की जबरदस्त पिटाई करते हैं। फिल्म में एक्शन, प्यार और इमोशन्स भरपूर है। सनी के अलावा फिल्म में अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर अपनी कलाकारी दिखा चुके हैं। अब तक फिल्म ने 450 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News