तृषा कृष्णन का क्लोदिंग ब्रांड पर फूटा गुस्सा : होम डिलीवरी में तीसरी बार मिले बदबूदार कपड़े, बोलीं- भेजने से पहले सूंघ तो लिया करें

Trisha Krishnan
Trisha Krishnan
Published on

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को अपैरल ब्रांड ZARA से काफी नाराज हैं । इस ब्रांड की ओर से होम डिलीवरी सर्विस के जरिए उन्हें लगातार तीसरी बार उन्हें ऐसे कपड़े मिले हैं, जिनसे शरीर की बदबू आ रही थी । उन्होंने इंस्टाग्राम पेश की गयी स्टोरी में ऐसा दावा किया है ।

तृषा ने अपनी पोस्ट में लिखा, "प्रिय @zara @zaracare, एक छोटी-सी रिक्वेस्ट है। अगली बार होम डिलीवरी भेजने से पहले कृपया यह सुनिश्चित करें कि कपड़ों से शरीर की बदबू न आ रही हो। लगातार तीसरी बार ऐसा हुआ है। यह बहुत बुरा एक्सपीरियंस है। पैक करने से पहले कम से कम कपड़ों को सूंघकर देख लें ।"

insta
Trisha

वर्कफ्रंट की बात करें तो तृषा कृष्णन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'करुप्पु' में नजर आईं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सूर्या मुख्य भूमिका में हैं। दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया पाने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 309 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

फिल्म में आरजे बालाजी ने खलनायक की भूमिका निभाई है। इसके अलावा इंद्रंस, अनाघा माया रवि, नैट्टी सुब्रमण्यम, शिवादा, स्वासिका और सुप्रीत रेड्डी भी अहम किरदारों में दिखाई दिए।

वहीं, निजी जिंदगी को लेकर भी तृषा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मुख्यमंत्री विजय के 52वें जन्मदिन के अगले दिन उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। केक के साथ पोस्ट की गई इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "उस इंसान को जन्मदिन मुबारक, जो हर पल को खास बना देता है।"

पिछले कुछ समय से विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। विजय के तलाक की खबरों के बाद दोनों के अफेयर की अटकलों ने भी जोर पकड़ा। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बता दें कि 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा भी शामिल हुई थीं। इससे पहले 4 मई को तमिलनाडु चुनाव परिणाम के दिन भी उन्हें विजय के आवास पर देखा गया था, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई थीं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in