सारा अर्जुन ने ‘धुरंधर’ की सफलता पर दर्शकों का आभार व्यक्त किया

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ पांच दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 11000 करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई की है।
सारा अर्जुन ने ‘धुरंधर’ की सफलता पर दर्शकों का आभार व्यक्त किया
Published on: 

नई दिल्लीः अभिनेत्री सारा अर्जुन ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ को मिली शानदार सफलता के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया। आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ पांच दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 11000 करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई की है।

फिल्म में रणवीर सिंह ने मुख्य किरदार निभाया है, साथ ही संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और राकेश बेदी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण आदित्य धर और उनके भाई लोकेश धर ने अपने बैनर ‘बी62 स्टूडियोज’ के माध्यम से जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

सारा ने लिखा, ‘‘मेरे सबसे मजबूत धुरंधर, दर्शक… लंबे समय से यह चर्चा हो रही थी कि दर्शकों के पास लंबी कहानी सुनने का धैर्य नहीं है, ध्यान कम हुआ है और सिनेमा अब अपनी जगह नहीं बना पा रहा। लेकिन आपने इसे गलत साबित कर दिया। आपने सभी को दर्शकों की असली ताकत याद दिला दी।’’

अभिनेत्री (20) ने कहा कि इस सफलता ने उन्हें ‘‘कृतज्ञता से अभिभूत’’ कर दिया है और ऐसे प्रोत्साहन से उन्हें शक्ति मिलती है। फिल्म की कहानी कराची के लियारी इलाके पर बनी है, जो गैंगवार और हिंसक वर्चस्व की लड़ाई के लिए जाना जाता है। फिल्म का दूसरा भाग 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

सारा अर्जुन ने ‘धुरंधर’ की सफलता पर दर्शकों का आभार व्यक्त किया
800 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड हिंदी फिल्म बनी 'धुरंधर'
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in