रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को रणबीर कपूर ने दिल से सराहा

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने फिल्म निर्माता आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की प्रशंसा की और इसे अपनी वर्तमान पसंदीदा फिल्म बताया।
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को रणबीर कपूर ने दिल से सराहा
Published on

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने फिल्म निर्माता आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की प्रशंसा की और इसे अपनी 'वर्तमान पसंदीदा' फिल्म बताया। फिल्म 'धुरंधर' पांच दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे, उनके साथ अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी थे।

फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एकल-भाषा हिंदी फिल्म बन गई, जिसका शुद्ध संग्रह 1,000 करोड़ रुपये से अधिक था। कपूर शनिवार को अपने लाइफस्टाइल ब्रांड 'आर्क' के इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव आए और प्रशंसकों से बातचीत की। फिल्म 'धुरंधर' के बारे में पूछे जाने पर कपूर ने फिल्म की प्रशंसा की और कहा कि सभी कलकारों ने सराहनीय प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा, “मेरी हाल ही में देखी सबसे पसंदीदा फिल्म 'धुरंधर' थी और मुझे यह बहुत पसंद आई। सभी कलाकरों और टीम के सदस्यों ने कमाल का काम किया।” उन्होंने कहा, “मेरे पसंदीदा गाने जो मैं आजकल सुन रहा हूं, वे सभी 'धुरंधर' के बेहतरीन गाने हैं, यह फिल्म वाकई बहुत अच्छी है।”

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को रणबीर कपूर ने दिल से सराहा
तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, आखिर क्यों?

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in