रकुल प्रीत सिंह बनने जा रही हैं जैकी भगनानी की दुल्हनिया, जानिए शादी कब है?

रकुल प्रीत सिंह बनने जा रही हैं जैकी भगनानी की दुल्हनिया, जानिए शादी कब है?
Published on

मुंबई : साल 2024 में ही कईं बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन्हीं में से एक मोस्ट पॉपुलर जोड़ी रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रकुल और जैकी जल्द ही शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की वेडिंग डेट भी रिवील हो गई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक रकुल और जैकी फरवरी में गोवा में शादी कर रहे है। रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र से जानकारी मिली है। रकुल और जैकी 22 फरवरी को गोवा में शादी कर रहे हैं। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब रकुल और जैकी की शादी की तारीख सामने आने के रूमर्स उड़े हों। पिछले साल भी इसी तरह की खबरों ने सभी का ध्यान खींचा था लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने इससे साफ-साफ इनकार कर दिया था। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की लव लाइफ भी किसी से छुपी नहीं है। ये जोड़ी साल 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in