बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर सवाल, सनी देओल बोले कौन बाप…

बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर सवाल, सनी देओल बोले कौन बाप…
Published on: 

नई दिल्ली: फिल्म डायरेक्टर करण जौहर के चैट शो का दूसरा एपिसोड चल रहा है। इस एपिसोड में देओल फैमली से सनी देओल और बॉबी देओल आए हैं। बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर कई बार लोगों की राय सामने आती है। शो में दोनों ने नेपोटिज्म को लेकर खुलकर बात की है। करण जौहर के नेपोटिज्म से जुड़े सवाल पर सनी देओल ने अपनी राय रखी। सनी देओल ने कहा कि मैं अब इस निष्कर्ष पर पहुंच गया हूं कि ये सब बकवास है। लोग अपना गुस्सा निकालने के लिए इस ऐसे शब्दों का इस्तमाल करते हैं, क्योंकि वह खुद कुछ पा नहीं पाते।

'टैलेंट और योग्यता से हुए सफल'

सनी देओल ने आगे कहा कि उनकी सक्सेस उनके हुनर से आई है, किसी और चीज के कारण नहीं। एक्टर बोले कि उन्होंने और बॉबी दोनों ने अपने टैलेंट और योग्यता से अपना मुकाम हासिल किया है। सनी ने इस बात को माना कि उनके पिता धर्मेंद्र ने इंडस्ट्री में उनकी एंट्री की शुरुआत की। उन्होंने आगे कहा कि कौन अपने बच्चे के फ्यूचर के बारे में नहीं सोचेगा? इसका कोई मतलब नहीं है।

'स्टार के बच्चे होने का मतलब हिट मूवी नहीं होता'

सनी देओल के बाद बॉबी देओल ने नेपोटिज्म पर बात करते हुए कहा कि उनके पेरेंट्स इंडस्ट्री से नहीं थे। उन्होंने अपनी मेहनत से सक्सेस हासिल की है। बॉबी ने कहा कि हमने उनके घर में पैदा होना चुना नहीं है। हम ब्लेस्ड हैं कि हम वहां पैदा हुए। हमने ये मांगा नहीं था, हमे ये मिला है। बॉबी ने आगे कहा कि स्टारकिड होना गारंटी नहीं देता है कि आप सफल हो।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in