अमेरिका में बेटी संग प्रियंका चोपड़ा ने किया गणपति का स्वागत, देखें खूबसूरत तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती
प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती
Published on: 

नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपने घर पर मनाया है। सोशल मीडिया पर कई एक्टर-एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें शेयर की। फैंस को उनके स्टार की ओर से बधाई संदेश मिला। इस बीच भगवान गणपति के साथ प्रियंका चोपड़ा की बेटी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर देखी गई। प्रियंका की बेटी मालती गणपति की टेड्डी के साथ देखी गई। लोगों ने इस तस्वीर पर प्रियंका और मालती की खूब तारीफ की।

लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा भारत से दूर अमेरिका के लॉस एंजलिस में रही रही हैं। विदेश में रहकर भी वह हर त्योहार को खूबसूरती के साथ मनाती है। उन्होंने लॉस एंजलिस में अपने घर पर मानाई गई गणेश चतुर्थी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

'एक लड़की और उसके गणपति'
फोटो में मालती खिलौने वाले गणपति को प्यार करते नजर आ रही हैं। मालती ने अपने कानों में बाली पहनी है। दूसरी तस्वीर में वह गणेश जी को गले लगाती देखी जा सकती हैं। उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई है और हाथों में चूड़ियां पहनी हैं। इस लुक में मालती काफी क्यूट लग रही है। इन फोटोज को प्रियंका ने कैप्शन दिया है 'एक लड़की और उसके गणपति। हमेशा हमारे साथ रहते हैं…हम जहां भी जाएं।'

इसके अलावा प्रियंका ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें मालती घर के मंदिर के सामने बैठी नजर आ रही हैं। इस मंदिर में भगवान गणपति की छोटी सी मूर्ति है। साइड में मालती के खिलौने वाले बप्पा विराजमान हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in