2 साल पहले आज ही के दिन सिद्धार्थ शुक्ला को नम आंखों से दी गई थी विदाई

2 साल पहले आज ही के दिन सिद्धार्थ शुक्ला को नम आंखों से दी गई थी विदाई
Published on

नई दिल्ली: बिग बॉस विनर और फैंस के चहेते मशहूर स्टार सिद्धार्थ शुक्ला की आज डेथ एनिवर्सरी है। दो साल पहले 02 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ था। उनके निधन की ख़बर ने पूरी टीवी इंडस्ट्री में शॉक में डाल दिया था। सिद्धार्थ का निधन कार्डिक अरेस्ट की वजह से हुआ था। फैंस आज फिर सिद्धार्थ को याद कर रहे हैं।

उन्होंने टीवी जगत से लेकर सिनेमा तक में अभिनय किया था। उनकी फैंस फॉलोइंग काफी तगड़ी थी। बिग बॉस में जीतने के बाद फैंस के दिलों में सिद्धार्थ को लेकर अलग पहचान बन चुकी थी। उनके निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। 40 साल की उम्र में 2 सितंबर 2021 को हार्ट अटैक की वजह से उनकी जान चली गई थी। आज उन्हें गुजरे हुए 2 साल हो गए। सिद्धार्थ के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर उनके लिए अपना प्यार जाहिर कर रहे है। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। उनकी दोस्त शहनाज को काफी गहरा सदमा पहुंचा था।

अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में टीवी सीरियल 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से की थी। इसके बाद उन्होंने जाने पहचाने से ये अजनबी और लव यू जिंदगी जैसे शो किए। वहीं, लोकप्रिय टीवी शो बालिका वधू में भी उन्होंने शानदार एक्टिंग की। इसमें उन्होंने जिला कलेक्टर शिवराज शेखर की भूमिका निभाई। साल 2014 में फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट और वरुण धवन ने लीड रोल निभाया है। साल 2017 में सिद्धार्थ टीवी शो दिल से दिल तक में नजर आए थे। उनके साथ रश्मि देसाई ने लीड रोल प्ले किया था।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in