गुरु पर्व पर शिल्पा शेट्टी बेटे संग गुरुद्वारे में सेवा करती दिखीं, नजर आएं राज कुंद्रा

Published on

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर त्यौहार से शानदार तरीके से मनाती हैं। गुरु पर्व के दिन शिल्पा शेट्टी को उनके पति राज कुंद्रा और दोनों बच्चों के साथ गुरुद्वारा गईं। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी और उनके बेटे वियान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग शिल्पा शेट्टी और उनके बेटे की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। इसके पहले सोशल मीडिया पर शिल्पा और उनके परिवार की गुरुद्वारे में मत्था टेकते हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


शिल्पा और बेटे वियान ने की गुरुद्वारे में सेवा

वायरल हो रहे वीडियो में शिल्पा अपने बेटे वियान के साथ गुरुद्वारे में सेवा करती दिख रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि शिल्पा शेट्टी और वियान लोगों को गुरुद्वारे का प्रसाद देते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो तब का है जब शिल्पा उनके पति और बच्चों के साथ मुंबई के गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी और वियान का सेवा करने का अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। बता दें कि शिल्पा को आखिरी बार फिल्म 'सुखी' में देखा गया था।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in