‘धुरंधर’ के ‘शरारत’ गीत पर शरारत करते दिखें निक जोनस

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के निर्देशक आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
‘धुरंधर’ के ‘शरारत’ गीत पर शरारत करते दिखें निक जोनस
Published on

नई दिल्ली: पॉप गायक निक जोनस ने रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ के गीत ‘शरारत’ पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर अपने प्रशंसकों और ‘फॉलोअर्स’ को चौंका दिया। जोनस ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो साझा किया जिसमें वह अपने संगीतकार भाइयों- जो जोनस और केविन जोनस के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘नया प्री-शो हाइप सॉन्ग अनलॉक हो गया है।’’

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के निर्देशक आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी भी हैं। ‘शरारत’ मधुबंती बागची और जैस्मीन सैंडलस द्वारा गाया गया है तथा शाश्वत सचदेव द्वारा संगीतबद्ध किया गया है।

फिल्म निर्माता ने जोनस के वीडियो पर टिप्पणी भी की। इस फिल्म का निर्माण धर और उनके भाई लोकेश धर ने अपने बैनर B62 स्टूडियोज के तहत जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

‘धुरंधर’ के ‘शरारत’ गीत पर शरारत करते दिखें निक जोनस
मॉल की भीड़ में घिरीं अभिनेत्री निधि अग्रवाल, बाउंसर ने किसी तरह निकाला
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in