मॉल की भीड़ में घिरीं अभिनेत्री निधि अग्रवाल, बाउंसर ने किसी तरह निकाला

हैदराबाद में अभिनेता प्रभास की आगामी फिल्म ‘द राजा साहब’ के एक गाने के लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होने गयी थीं निधि अग्रवाल।
मॉल की भीड़ में घिरीं अभिनेत्री निधि अग्रवाल, बाउंसर ने किसी तरह निकाला
Published on: 

हैदराबादः तेलंगाना के हैदराबाद में अभिनेता प्रभास की आगामी फिल्म ‘द राजा साहब’ के एक गाने के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान भीड़ ने अभिनेत्री निधि अग्रवाल को कथित तौर पर घेर लिया, जिससे अभिनेत्री को भीड़ के बीच से बचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बृहस्पतिवार को मॉल प्रबंधन और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि मॉल प्रबंधन और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ बिना पूर्व अनुमति के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात को गाने के लॉन्च कार्यक्रम के लिए मॉल में बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा हुए थे। पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अभिनेत्री को परिसर से बाहर निकलते समय भीड़ ने घेर लिया।

निधि का कपड़ा भी अस्त-व्यस्त हो गया

अभिनेत्री निधि अग्रवाल को भीड़ द्वारा घेरे जाने का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें दिख रहा है कि वह भीड़ में फंसी हुई है। चारों तरफ केवल पुरुष है और एक तरह से धक्कामुक्की की जा रही है। एक बाउंसर जैसा दिखने वाला शख्स निधि को अपनी बांहों में घेर किसी तरह गाड़ी में बिठा रहा है और उनका दुपट्टा भी गाड़ी के अंदर रख रहा। गाड़ी के अंदर बैठते समय निधि का कपड़ा अस्त-व्यस्त रहता है जिसे वह संभालती हैं। निधि अग्रवाल काफी पेरशान दिखायी देती हैं। बहरहाल यह घटना अभिनेत्रियों के लिए एक सबक की तरह है।

मॉल की भीड़ में घिरीं अभिनेत्री निधि अग्रवाल, बाउंसर ने किसी तरह निकाला
राज्य सरकार के अधिकारियों को नहीं कह सकते 'माननीय', हाईकोर्ट ने दिया निर्देश

बिना अनुमति के कार्यक्रम का आयोजन

पुलिस के मुताबिक, प्रशंसक तस्वीरें लेने के प्रयास में अभिनेत्री के चारों ओर जमा हो गए थे। इस घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गए, जिनमें अभिनेत्री मॉल के बाहर निकलते समय भीड़ से घिरने के बाद परेशान और असहज दिखाई दे रही हैं। बाद में सुरक्षाकर्मी उन्हें उनकी कार तक ले जाते नजर आए। केपीएचबी थाने के एक अधिकारी ने बताया, “एक हस्ती को आमंत्रित किया गया था और बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मामला दर्ज कर लिया गया है।”

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in