जहीर संग शादी से नाराज हैं सोनाक्षी के दोनों भाई? जानिए क्यों हो रही ऐसी चर्चा | Sanmarg

जहीर संग शादी से नाराज हैं सोनाक्षी के दोनों भाई? जानिए क्यों हो रही ऐसी चर्चा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हो चुकी है। इस कपल ने 23 जून को शादी की है। दोपहर को रजिस्टर मैरिज के बाद कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया था। जिसमें फैमिली, फ्रैंड्स और कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी। सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर कई खबरें सामने आईं थीं। इस शादी से सिन्हा परिवार खुश नहीं था। सोनाक्षी के दोनों भाई लव-कुश उनसे नाराज थे। मगर शादी में पूरा परिवार शामिल हुआ था। कई मीडिया चैनलों में यह बताया जा रहा है कि सोनाक्षी के दोनों भाई लव-कुश शादी में तो शामिल हुए थे मगर एक रस्म में वो दोनों ही नजर नहीं आए। जिसकी वजह से फैंस को लग रहा है कि दोनों भाई अभी भी उनसे नाराज हैं।

रजिस्टर मैरिज में सोनाक्षी ने अपनी मां की आइवरी कलर की साड़ी पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने मां की ज्वेलरी भी पहनी थी। सोनाक्षी जब लीगल मैरिज के लिए एंट्री कर रही थीं तो उन्होंने फूलों की चादर के साथ आईं थीं। मगर इस दौरान उनके भाई गायब रहे।

रस्म का लव-कुश नहीं बने हिस्सा
फूलों की चादर में जब दुल्हन आती है तो उस चादर को भाई चारों तरफ से पकड़ते हैं। लेकिन इस दौरान सोनाक्षी के दोनों ही भाई नजर नहीं आए। इस चादर को एक्टर साकिब सलीम पकड़े हुए नजर आए. साकिब सोनाक्षी के लिए भाई की तरह ही हैं। इस दौरान सोनाक्षी इमोशनल होती हुई भी नजर आईं।

यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा नहीं करेंगी धर्म परिवर्तन, स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत होगी रजिस्टर, जानिए क्या है यह किस पर लागू होता है?

सोनाक्षी के भाई की फोटो हुई वायरल
सोनाक्षी के दोनों भाई लव-कुश उनके प्री-वेडिंग फेस्टिव में शामिल नहीं हुए थे लेकिन वो शादी में शामिल हुए थे। वेन्यू पर दोनों भाईयों के आते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

लव सिन्हा ने किया था शादी पर रिएक्ट
लव सिन्हा ने एक इंटरव्यू में अपनी बहन की शादी की खबरों पर रिएक्ट किया था। लव, जो कथित तौर पर शहर से बाहर थे। उन्होंने  इस मामले पर चुप्पी साधे रखी। उन्होंने एक अंग्रेजी न्यूजपेपर से कहा, “मैं इस समय मुंबई से बाहर हूं और अगर यह पब्लिश्डि न्यूज के बारे में है तो इस मामले में कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं।

Visited 238 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर