बॉक्स ऑफिस पर ‘जवान’ ने मचाया ‘तूफान’, अब तक पांच दिनों में हुई इतनी कमाई

फिल्म 'जवान'
फिल्म 'जवान'
Published on

नई दिल्ली: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को दर्शकों का प्यार लगातार मिल रहा है। बड़े पर्दे पर फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। भारत में अब तक जवान ने 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है।

वीकेंड पर फिल्म ने मचाया धमाल

'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। बॉलीवुड के इतिहास में यह पहली ऐसी फिल्म बन चुकी है जिसने वीकेंड पर एक दिन में 80.01 करोड़ का कारोबार किया है। यह फिल्म भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी छा चुकी है।

अब तक इतनी हुई फिल्म की कमाई

पहले दिन 'जवान' ने 75 करोड़ रुपए कमाए थे और दूसरे दिन 53.23 करोड़ का कारोबार कर लिया था। रिलीज के तीसरे दिन आंकड़ा 77.83 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इसके बाद चौथे दिन 80.01 करोड़ रुपए का कलेक्शन करके इतिहास रच दिया। बीते सोमवार को फिल्म ने 32.92 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 6ठें दिन यानी आज 28.50 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।

बता दें कि एटली कुमार के निर्देशन में 'जवान' फिल्म बनी है। इसमें एक्टर शाहरुख खान के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, विजय सेतुपति अहम रोल निभाते नजर आए हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in