AI की मदद से जावेद अख्तर को पहनाई टोपी, प्रसिद्ध फिल्म लेखक ने दी चेतावनी

साइबर हमले के खिलाफ जावेद अख्तर का कड़ा रुख, फर्जी खबरों पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी
AI की मदद से जावेद अख्तर को पहनाई टोपी, प्रसिद्ध फिल्म लेखक ने दी चेतावनी
@MOHAMMED ROSHAN
Published on: 

नई दिल्ली: अनुभवी लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक नोट साझा कर उस वायरल वीडियो की कड़ी निंदा की, जिसमें उनके "ईश्वर की ओर मुड़ने" का दावा किया गया है। अख्तर ने कहा कि यह वीडियो कृत्रिम मेधा (एआई) द्वारा बनाया गया है और वह इस मामले की शिकायत करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

गीतकार ने अपने 'एक्स' हैंडल पर लिखा कि इस तरह की फर्जी खबरें प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने लिखा, "एक फर्जी वीडियो साझा किया जा रहा है जिसमें कंप्यूटर से बनाई गई मेरी एक तस्वीर दिखाई गई है, जिसमें मेरे सिर पर टोपी है और दावा किया गया है कि आखिरकार मैं ईश्वर की ओर मुड़ गया हूं। यह पूरी तरह बकवास है।"

अख्तर ने कहा, "मैं इसे साइबर पुलिस को रिपोर्ट करने और अंततः इस फर्जी खबर के लिए जिम्मेदार व्यक्ति और इसे आगे बढ़ाने वाले लोगों को अदालत में घसीटने पर गंभीरता से विचार कर रहा हूं।" यह पहली बार नहीं है जब इंटरनेट पर चर्चित हस्तियों की ऐसी एआई-जनित सामग्री सामने आई है। इससे पहले रश्मिका मंदाना, कंगना रनौत और अक्षय कुमार जैसे कलाकारों के भी छेड़छाड़ किए गए वीडियो और तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।

AI की मदद से जावेद अख्तर को पहनाई टोपी, प्रसिद्ध फिल्म लेखक ने दी चेतावनी
धर्मेंद्र सिर्फ एक इंसान नहीं, बल्कि एक एहसास थे: अमिताभ बच्चन
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News