दुबई में Elvish Yadav ने खरीदा करोड़ों का घर, खास तरीके से किया गया है डिजाइन

एल्विश यादव ने जारी किया वीडियो
एल्विश यादव ने जारी किया वीडियो
Published on: 

नई दिल्ली: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में विनर एल्विश यादव इन दिनों अपने दुबई वाले घर को लेकर ट्रेंड में हैं। उन्होंने अपने दुबई वाले घर का टूर कराया है। वीडियो में एल्विश ने एयरपोर्ट से लेकर अपने घर तक का पूरा शूट किया। इस शानदार घर में बेडरूम काफी खूबसूरत हैं। खास बात यह है कि ये घर ड्यूप्लेक्स है जिसमें डाइनिंग एरिया से लेकर ऊपर से नीचे तक के पूरे घर का टूर करवाया गया है। वहीं, इसके वॉशरूम में कई खास चीजें भी लगाई गई है।

8 करोड़ में खरीदा है आलिशान अपार्टमेंट
एल्विश के शानदार घर से की ओपन छत से दुबई शहर का बेहतरीन नजारा दिखाया। इस वीडियो में एल्विश दोस्तों के साथ स्विमिंग करते हुए दिख रहे हैं। एल्विश यादव ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में बतौर विनर ट्रॉफी के अलावा 25 लाख रुपये जीते। एल्विश ने ये शो जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, एल्विश की शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी और वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर शो का विजेता बनने वाले वो पहले कंटेस्टेंट हैं। बता दें कि एल्विश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी यूट्यूब से भी अच्छी कमाई होती है। वहीं, दुबई में इस लैविश अपार्टमेंट को 8 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in