अभिनेता राजकुमार राव को ‘नेशनल आइकन’ नियुक्त करेगा निर्वाचन आयोग

अभिनेता राजकुमार राव को ‘नेशनल आइकन’ नियुक्त करेगा निर्वाचन आयोग
Published on: 

नयी दिल्ली : हिन्दी फिल्म 'न्यूटन' में नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में चुनाव कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले एक अधिकारी की भूमिका के जरिये तारीफ बटोरने वाले अभिनेता राजकुमार राव को निर्वाचन आयोग (ईसी) 'नेशनल आइकन' नियुक्त करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार गुरुवार को राव को नेशनल आइकन के रूप में औपचारिक रूप से नियुक्त करेंगे। राव ने इस फिल्म में एक ऐसे कर्तव्यनिष्ठ सरकारी कर्मी रोल निभाया है, जो एक सुरक्षा अधिकारी के संशय और उदासीनता के बाद भी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध है। इस फिल्म ने हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता और यह फिल्म ऑस्कर नाम से भी लोकप्रिय अकादमी पुरस्कार के 90वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में भारत की प्रविष्टि भी थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in