करीना, कियारा सहित बॉलीवुड हस्तियों ने कामिनी कौशल को श्रद्धांजलि प्रदान दी

शाहिद कपूर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की, जिसमें कौशल की पुरानी और हाल की तस्वीरों का संग्रह था और लिखा, ‘आपकी आत्मा को शांति मिलें'
करीना, कियारा सहित बॉलीवुड हस्तियों ने कामिनी कौशल को श्रद्धांजलि प्रदान दी
Published on: 

नई दिल्ली : करीना कपूर खान और कियारा आडवाणी सहित कई मशहूर हस्तियों ने हिंदी सिनेमा की शुरुआती महिला सितारों में से एक दिवंगत अभिनेत्री कामिनी कौशल को याद किया।

कौशल का बृहस्पतिवार रात मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 98 वर्ष की थीं। उन्होंने 1946 में "नीचा नगर" फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और 1940 के दशक के अंत और 1950 के दशक की शुरुआत में वह फिल्म जगत की सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। वह आखिरी बार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आयी थीं।

वर्ष 2019 में आई फिल्म "कबीर सिंह" में दिवंगत अभिनेत्री के साथ काम करने वाली आडवाणी ने कहा कि उनके साथ काम करना सम्मान की बात थी। आडवाणी ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'आपके साथ काम करना सम्मान की बात थी। आपकी शालीनता, विनम्रता और प्रतिभा ने पीढ़ियों को प्रेरित किया और भारतीय सिनेमा पर एक अविस्मरणीय छाप छोड़ी।'

शाहिद कपूर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की, जिसमें कौशल की पुरानी और हाल की तस्वीरों का संग्रह था और लिखा, ‘आपकी आत्मा को शांति मिलें।’ करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत अभिनेत्री की एक तस्वीर साझा की।

अनुपम खेर ने ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट में दिवंगत अभिनेत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें 'एक शानदार कलाकार और एक खूबसूरत इंसान बताया। उनकी पोस्ट में लिखा था, ‘कामिनी कौशल जी न केवल एक शानदार कलाकार थीं, बल्कि एक खूबसूरत इंसान भी थीं। जब भी मैं उनसे मिलता, वह हमेशा मुस्कुराहट और प्यार से मेरा स्वागत करतीं और हमेशा अच्छी सलाह देतीं। भारतीय सिनेमा के इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा! ओम शांति!’ गौरतलब है कि दिवंगत कामिनी कौशल उम्र के आखरी पड़ाव में भी फिल्मों में सक्रीय थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in