विक्रम भट्ट की ऋणी हैं, चेतना पांडे

Bollywood
चेतना पांडे
Published on

नैनीताल की रहने वाली एक्‍ट्रेस चेतना पांडे, 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'हॉन्टेड 3 डी: इकोस ऑफ द पास्ट' में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती के साथ नजर आईं। इस सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म में चेतना पांडे ने 'सुनहरी' नाम का मुख्य किरदार निभाया, जिसे दर्शकों और समीक्षकों द्वारा काफी सराहा गया । चेतना पांडे, एक्‍ट्रेस के अलावा एक सोशल मीडिया पर्सनैलिटी भी हैं। उन्‍होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के एंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री में अपनी मेहनत के दम पर एक खास पहचान बनाई है। चेतना पांडे अब तक कई टीवी शो, म्यूजिक वीडियो और वेब प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 12 में पहली बार चेतना को पहचान मिली। वह शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले' में भी वह एक छोटे रोल में सिल्‍वर स्‍क्रीन पर नजर आ चुकी हैं। चेतना फिल्म 'हॉन्टेड 3 डी: इकोस ऑफ द पास्ट' को अपने करियर के लिए एक टर्निंग पाइंट मानती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान चेतना ने फिल्‍म के लिए काम करने के अनुभाव को साझा करते हुए बताया कि जब वे इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब उन्‍हैं बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके द्वारा निभाया गया 'सुनहरी' का यह किरदार ऑडियंस के दिलोदिमाग पर इस कदर गहरा असर करेगा। चेतना फिल्म 'हॉन्टेड 3 डी: इकोस ऑफ द पास्ट' में अपने इस किरदार को इतनी शानदार भावनाओं में ढालकर पर्दे पर एक बेहद प्रामाणिक और असरदार तरीके से पेश करने के लिए खुद को विक्रम भट्ट की ऋणी मानती हैं।

( युवराज फीचर्स ) सुभाष शिरढोनकर

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in