‘एनिमल पार्क’ में बॉबी देओल के मरे हुए किरादर को किया जाएगा जिंदा, साथ ही …

‘एनिमल पार्क’ में बॉबी देओल के मरे हुए किरादर को किया जाएगा जिंदा, साथ ही …
Published on

मुंबई : बॉबी देओल के लिए साल 2023 जाते-जाते खुशियों की सौगात दे गया। उन्होंने इतने सालों में जो हासिल नहीं किया, उन्हें संदीप रेड्डी वांगा के जरिए वो चंद मिनटों में मिल गया। फिल्म 'एनिमल' में एक्टर ने अबरार हक का रोल किया था। वह विलन बने थे और उनका रोल दर्शकों को इस कदर पसंद आया कि अब वह उन्हें सीक्वल में भी देखना चाहते हैं। उसी से जुड़ी एक अपडेट सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'एनिमल पार्क', जो कि सीक्वल है, उसमें पहले पार्ट जैसा ही एक्शन होगा, लेकिन इमोशनल कंटेंट भी फैमिली ऑडियंस के लिए भरपूर मात्रा में डाला जाएगा, जिससे इस बार इसे हर वर्ग का इंसान देखकर इंजॉय कर पाए। इसके अलावा, बॉबी देओल, जिनका किरदार पार्ट 1 में मर चुका है, उसको भी दोबारा जिंदा जाएगा। वह दूसरे पार्ट में देखने को मिलेगा।
बॉबी देओल को क्यों बनाया मुसलमान?
संदीप रेड्डी वांगा ने एक इंटरव्यू में बॉबी देओल के किरदार को मुसलमान बनाने के पीछे की वजह बताई थी। कहा था कि जब लोगों की लाइफ में एक वक्त पर काफी कुछ हो जाता है। वह जीवन के एकदम लो फेज में पहुंच जाते हैं तो वह एक समय बाद नई शुरुआत करते हैं। वह अपना नाम और पहचान सब बदलना चाहते हैं। कुछ पहचान छिपाने के लिए ताबीज भी पहनते हैं। डायरेक्टर के मुताबिक, उन्होंने अमूमन देखा है कि लोग ईसाई या इस्लाम धर्म अपनाते हैं। लेकिन हिंदू धर्मांतरण कम ही सुनाई देता है। अब वह अबरार के किरदार केी कई बीवियां और बच्चे दिखाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने उनको मुसलमान बनाया।

मुसलमान बनाया।रणबीर कपूर का होगा डबल रोल
'एनिमल पार्क' के आने की जानकारी को मेकर्स ने पहले पार्ट के पोस्ट क्रेडिट सीन में दी थी। उसमें रणबीर कपूर के किरदार का हमशक्ल भी नजर आया था, जो कि अबरार की मौत का बदला लेने के लिए रणविजय की शक्ल जैसी सर्जरी करवा लेता है। यानी पार्ट 2 में रणबीर कपूर का डबल रोल देखने को मिलेगा। वहीं, अब बॉबी देओल भी नजर आएंगे। लेकिन मेकर्स क्या कहानी दिखाने वाले हैं, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in