केबीसी के सेट पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, नहीं रोक पाए अपने आंसू

केबीसी के सेट पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, नहीं रोक पाए अपने आंसू
Published on: 

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' शो होस्ट कर रहे हैं। शो का 15वां सीजन चल रहा है। शो में उनके सवाल पूछने के अंदाज से लेकर कंटेस्टेंट संग बातचीत करने तक का अंदाज लोगों को बहुत पंसद आता है। हाल में ही शो का एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अमिताभ रोते हुए नजर आए हैं। वो काफी ज्यादा भावुक हो गए हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वजह से भावुक हुए बिग-बी

दरअसल, अमिताभ बच्चन अपने जन्मदिन को लेकर भावुक हुए। उन्होंने बताया कि केबीसी के मंच पर उनका जन्मदिन सबसे खास तरीके से मनाया जाता है। सोनी टीवी के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन सीट से उठकर अपने लिए टिशू लेते हैं और अपनी भर आई आंखों से आंसू पोछते हैं। अमिताभ बच्चन इस प्रोमो में कहते हैं, 'और कितना रुलाएंगे आप लोग। बस करें। लोगों को टिशू देता हूं और आज मेरी बारी आ गई। इस मंच पर जो हमारा जन्मदिन मनाया जाता है वो सबसे उत्तम होता है।'

11 अक्टूबर को है बिग-बी का बर्थडे

वीडियो में अमिताभ काफी इंमोशनल नजर आ रहे हैं। बता दें, 11 अक्टूबर को हर साल अमिताभ बच्चन अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में कल यानी बुधवार को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। केबीसी के सेट पर भी हर बार की तरह अमिताभ का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। बर्थडे सेलिब्रेशन वाला ये एपिसोड बुधवार को 9 बजे सोनी टीवी पर दिखाया जाएगा, जिसमें अमिताभ बच्चन के इमोशनल मोमेंट्स भी देखने को मिलेंगे। इस साल अमिताभ बच्चन 81 साल के हो जाएंगे।

सालों से टीवी पर प्रसारित हो रहा शो 'कौन बनेगा करोड़पति' हमेशा लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। इस शो ने अमिताभ बच्चन को घर-घर में अलग पहचान दिलाई है। हॉटसीट पर बुलाने के उनके अंदाज से लेकर सवाल पूछने के स्टाइल ने लोगों को दीवाना बनाया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in