Mission Raniganj collection: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन कर ली इतने करोड़ की कमाई, ये है कलेक्शन

Mission Raniganj collection: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन कर ली इतने करोड़ की कमाई, ये है कलेक्शन
Published on: 

नई दिल्ली: एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस साल 'OMG 2' के बाद अक्षय की ये दूसरी मूवी है। इसमें अक्षय जसवंत गिल का किरदार निभाए हैं। फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा और रवि किशन भी हैं। रिलीज के पहले दिन मूवी बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाल नहीं मचा पाई। इसके बावजूद फिल्म का दूसरे दिन अच्छा कलेक्शन रहा है। बता दें कि इस फिल्म को बनाने में करीब 55 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

दो दिनों में फिल्म का कलेक्शन

मिशन रानीगंज के साथ भूमि पेडनेकर की थैंकयू फॉर कमिंग और सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म 'दोनों' रिलीज हुई है। कलेक्शन की बात करें तो 'मिशन रानीगंज' फिल्म ने पहले दिन 2.8 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब दूसरे दिन का अर्ली कलेक्शन सामने आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन करीब 4 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद टोटल कलेक्शन 6.80 करोड़ हो जाएगा। ये शुरुआती आंकड़े हैं। ये कल तब बढ़ भी सकते हैं। भूमि और राजवीर दोनों की ही फिल्में कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं हैं लेकिन फिर भी थोड़ा असर अक्षय की मिशन रानीगंज पर पड़ा है।

मिशन रानीगंज की बात करें तो अक्षय और परिणीति के साथ फिल्म में कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन अहम रोल निभाते नजर आए हैं। फिल्म कोटिनू सुरेश देसाई ने डायरेक्ट किया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in