अनन्या पांडे संग डेटिंग के सवाल पर Aditya Roy Kapoor ने तोड़ी चुप्पी

अनन्या पांडे संग डेटिंग के सवाल पर Aditya Roy Kapoor ने तोड़ी चुप्पी
Published on: 

मुंबई : करण जौहर का पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण इन दिनों खूब छाया हुआ है। शो में अब तक कई बॉलीवुड स्टार्स आ चुके हैं, जहां उन्होंने अपने कई पर्सनल लाइफ के राज खोले हैं। वहीं, अब शो के अगले एपिसोड में बॉलीवुड के दो हैंडमस एक्टर अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर नजर आने वाले हैं।
करण के शो में आदित्य और अर्जुन

जारी किए गए प्रोमो में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर, करण के शो में स्वैग से एंट्री लेते हुए एक दूसरे की टांग खींचते नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण जौहर भी पीछे नहीं रहते। उन्होंने आदित्य रॉय कपूर को शो में बुलाने का पूरा फायदा उठाया। होस्ट करण ने 'द नाइट मैनेजर' आदित्य से अनन्या को डेट करने का क्वेश्चन पूछा, जिसका आदित्य ने बड़े स्मार्ट वे में आंसर देकर मामले को वहीं रफा-दफा कर दिया।
अनन्या के सवाल पर आदित्य के आंसर ने किया इम्प्रेस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


करण ने आदित्य से अनन्या पांडे को डेट करने का सवाल पूछा। लेकिन इस पर जो जवाब मिला, उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। आदित्य ने कहा, 'मुझसे कोई सीक्रेट मत पूछो, मैं तुम्हें झूठ के अलावा कुछ नहीं बताउंगा।' एक्टर के इस जवाब ने न सिर्फ करण को इम्प्रेस किया, बल्कि उनकी बोलती भी बंद कर दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News