एक्ट्रेस भैरवी वैद्य का 67 साल की उम्र में निधन, इस वजह से हुई मौत

एक्ट्रेस भैरवी वैद्य का 67 साल की उम्र में निधन, इस वजह से हुई मौत
Published on: 

नई दिल्ली: टीवी से लेकर बड़े पर्दे पर काम कर चुकीं एक्ट्रेस भैरवी वैद्य का निधन हो गया है। 67 साल की उम्र में उन्होंने आज अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी बेटी जानकी वैद्य ने दी थी। भैरवी का निधन 8 अक्टूबर को हुआ था। पिछले 45 साल से वह इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा थीं। उन्होंने सलमान खान और ऐश्वर्या राय समेत कई बड़े-बड़े एक्टर-एक्ट्रेस के साथ काम किया था।

लंबी बीमारी की वजह से मौत
अब बात कर उनके निधन के कारणों की तो बताया जा रहा है कि भैरवी काफी समय से कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही थीं। आखिर में वो जिंदगी की जंग हार गईं और अब वो हमारे बीच नहीं हैं।

उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा नहीं भूल पाऊंगा- प्रतीक गांधी
भैरवी के निधन की खबर सुनकर सितारे हैरान हैं। एक्टर प्रतीक गांधी ने भैरवी की मौत पर शौक जाहिर किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे उनके साथ वेटिंलेटर में काम करने का मौका लिया। हमारे बीच अच्छा बॉन्ड था। उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा नहीं भूल पाऊंगा।उन्होंने फिल्म ताल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्हें एक्टिंग का काफी शौक था।अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय की ये फिल्म थी और इसमें भैरवी ने जानकी का रोल निभाया था।

'सलमान के साथ कर चुकी हैं काम'
इतना ही नहीं भैरवी ने सलमान खान के साथ भी स्क्रीन शेयर की है। सलमान की फिल्म चोरी-चोरी चुपके-चुपके में भैरवी नजर आई थीं। हालांकि फिल्म में उनका साइड रोल था। भैरवी अपने हर किरदार को इतनी खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारती थीं कि सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया करती थीं। फिल्मों के साथ-साथ भैरवी को कई सीरियल्स में भी अपनी अदाकारी का दम दिखाते हुए देखा गया है। वह हाल ही में छोटे पर्दे के शो 'नीमा डेन्जोंगमा' में नजर आईं थीं। भैरवी वैद्य को अपने किरदार के लिए दर्शकों का काफी प्यार मिला। इतना ही नहीं भैरवी अमीषा पटेल की फिल्म हमराज और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'वॉट्स यॉर राशि' में भी काम कर चुकी हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in