World Test Championship : बड़ी जीत पर मिल सकते हैं बोनस अंक

डब्ल्यूटीसी: ऊंची रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ जीत पर मिल सकते हैं अतिरिक्त अंक
World Test Championship : बड़ी जीत पर मिल सकते हैं बोनस अंक
Published on: 

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समिति अप्रैल में होने वाली बोर्ड बैठक में नयी बोनस अंक व्यवस्था पर बिचार करेगी जिसके तहत अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में ऊंची रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करने पर अधिक अंक मिल सकते हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का 2025-27 चक्र जून में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से शुरू होगा।


मौजूदा नियमों के तहत छोटे अंतर या एक पारी के अंतर से जीतने वाली टीम को 12 अंक, मैच टाई होने पर छह अंक और ड्रॉ रहने पर चार अंक दिये जाते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी बड़े अंतर से मिलने वाली जीत या पारी के अंतर की जीत पर बोनस अंक देने पर विचार कर रही है।

एक सूत्र ने बताया, ‘डब्ल्यूटीसी शुरू होने से ही पारी की जीत पर बोनस अंक देने जैसे मसलों पर लगातार बात हो रही है। कई टीमों का मानना है कि बड़ी टीमों को हराने पर उन्हें उतना प्रतिफल नहीं मिल रहा है।’ भारत के एक पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘अगर ऐसा होता है तो यह अच्छी पहल होगी। टीमों को नतीजे के लिये खेलने की प्रेरणा मिलेगी और हमें रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे।’

आईसीसी प्रतिद्वंद्वी टीम के मैदान पर जीत दर्ज करने पर भी अतिरिक्त अंक देने की सोच रही है। सूत्र ने कहा, ‘यह भी प्रेरक होगा। जैसे पिछले साल न्यूजीलैंड ने भारत में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ऐसा कम ही होता है कि भारत को कोई टीम भारत में हरा दे लिहाजा प्रतिद्वंद्वी टीम के घर में उसे हराने पर भी अतिरिक्त अंक दिये जाने चाहिये।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in