हम अपनी अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं : हरमनप्रीत

भारत महिला T-20 विश्व कप का पहला खिताब जीतने के लंबे इंतजार को खत्म करने की उम्मीद से इंग्लैंड पहुंचा है लेकिन वह मेजबान इंग्लैंड से तीन मैचों की T-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2-1 से हार गया जिससे ICC के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से पहले उसकी तैयारियों को झटका लगा।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

टॉटन : भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उनकी टीम महिला T-20 विश्व कप में अपनी अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट है तथा वह इससे पहले दो अभ्यास मैच का उपयोग कुछ और संयोजन आजमाने तथा राधा यादव और भारती फुलमाली जैसी खिलाड़ियों को अवसर देने के लिए करेगा।

भारत महिला T-20 विश्व कप का पहला खिताब जीतने के लंबे इंतजार को खत्म करने की उम्मीद से इंग्लैंड पहुंचा है लेकिन वह मेजबान इंग्लैंड से तीन मैचों की T-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2-1 से हार गया जिससे ICC के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से पहले उसकी तैयारियों को झटका लगा। हरमनप्रीत ने कहा, ‘मेरा मानना है कि हम अपनी अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं। मुझे लगता है कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। विश्व कप से पहले हमें दो अभ्यास मैच खेलने हैं जिनमें हम अन्य संयोजनों को आजमाने के बारे में सोच सकते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘राधा तो टीम में हैं ही। उसने WPL में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और वह भी पूरी तरह से तैयार है। उसके अलावा भारती फुलमाली ने भी मध्य क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि हम अभ्यास मैचों में उन्हें पर्याप्त मौका देंगे।’ भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in