टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या
Published on: 

नई दिल्ली: विश्वकप में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए। दरअसल, चोट के चलते पांड्या का अगले मैच में खेलना मुश्किल हो गया है। खबर है कि हार्दिक पांड्या का इलाज अब इंग्लैंड के स्पेशलिस्ट डॉक्टर करेंगे। हार्दिक को पुणे से सीधा बेंगलुरु भेजा गया है, जहां पर उनका ट्रीटमेंट होगा। वहीं टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी पुणे से धर्मशाला के लिए उड़ान भरी है, जहां उन्हें 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलना है।

बेंगलुरु में होगी चोट की जांच, इंग्लैंड के डॉक्टर ने देखी रिपोर्ट

BCCI के एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक हार्दिक बेंगलुरु के NCA जाएंगे। मेडिकल टीम ने उनके बाएं टखने की जांच की है। इंजेक्शन के बाद वो बेहतर हालत में हैं। हार्दिक की चोट को लेकर BCCI ने इंग्लैंड के स्पेशलिस्ट डॉक्टर से भी संपर्क साधा है। उन्होंने भी यही कहा कि इंजेक्शन का फायदा हुआ है. हालांकि, पंड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेंगे।

कैसे लगी हार्दिक को चोट ?

बांग्लादेश की इनिंग का 9वां ओवर चल रहा था। हार्दिक पंड्या ये ओवर डाल रहे थे। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर फॉलोथ्रू में गेंद को रोकने के चक्कर में हार्दिक का टखना चोटिल हो गया। जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। पंड्या उसके बाद मैदान पर नहीं लौटे। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया। वहीं, अब ख़बर है कि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ अगला मैच भी नहीं खेलेंगे, जिसने टीम इंडिया की परेशानी को बढ़ा दिया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in