सूर्यवंशी काफी परिपक्व है : भुवनेश्वर

सूर्यवंशी ने RCB के खिलाफ 26 गेंद में 78 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से जीत दिलाई। भुवनेश्वर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘जिस तरह से वह शॉट्स खेलता है, वह बाकायदा क्रिकेट शॉट होते हैं।
 सूर्यवंशी काफी परिपक्व है : भुवनेश्वर
Published on

गुवाहाटी : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की उम्र भले ही 15 साल हो लेकिन वह काफी परिपक्वता और स्पष्टता के साथ बल्लेबाजी करते हैं। सूर्यवंशी ने RCB के खिलाफ 26 गेंद में 78 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से जीत दिलाई। भुवनेश्वर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘जिस तरह से वह शॉट्स खेलता है, वह बाकायदा क्रिकेट शॉट होते हैं। 15 वर्ष की उम्र में वह काफी परिपक्व है। जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहा है, हमें उसे इसका श्रेय देना चाहिये।’

उन्होंने यह भी कहा कि RCB कभी भी पूरी तरह से दबाव में नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘यह T-20 मैच है। वह युवा है और अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। वह परिपक्वता से बल्लेबाजी कर रहा है लेकिन हमें कभी भी यह नहीं लगा कि हम पर पूरी तरह से दबाव बन गया है। अगर एक 15 साल का लड़का इस तरह से बल्लेबाजी कर रहा है या वह 25 का भी हो, यह T-20 मैच में होता है ।’ उन्होंने कहा, ‘हमने रणनीति बनाई थी और एक कैच भी छूटा लेकिन यह क्रिकेट में होता है।

हम अपनी रणनीति पर अमल नहीं कर सके और यह T-20 क्रिकेट का हिस्सा है। हम बहुत चिंतित नहीं हैं।’ लेग स्पिनर सुयश शर्मा की जगह हरफनमौला वेंकटेश अय्यर को उतारने के बारे में उन्होंने कहा, ‘पावरप्ले में स्पिनरों का प्रयोग मुश्किल है। हमारे पास बायें हाथ का एक ही स्पिनर है और हमने सुयश की जगह इंपैक्ट सब को चुना।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे पास आफ स्पिनर नहीं था। बायें हाथ का गेंदबाज बायें हाथ के बल्लेबाज को गेंदबाजी करे तो समझ में आता है। हमने वही किया जो कर सकते थे और वेंकटेश ने अच्छी बल्लेबाजी की।’

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in