श्रीलंका ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की

भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगी त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलंबो : श्रीलंका ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज के लिए बुधवार को 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें कई बदलाव किए गए हैं। मार्च में न्यूजीलैंड से 0-2 से सीरीज हारने के बाद से श्रीलंका ने अपनी टीम में आठ बदलाव किए हैं। अनुभवी चमारी अटापट्टू टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगी, जबकि तेज गेंदबाज मल्की मदारा को पहली बार वनडे में टीम में शामिल किया गया है।

विशमी गुणरत्ने, नीलाक्षी सिल्वा, हासिनी परेरा, पियमी वाथसाला, देवमी विहंगा, इनोका राणावीरा और हंसिमा करुणारत्ने ने भी टीम में वापसी की है। टूर्नामेंट रविवार से शुरू होगा और सभी मैच यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। श्रीलंका अपने अभियान की शुरुआत रविवार को भारत के खिलाफ करेगा। फाइनल 11 मई को खेला जाएगा।

श्रीलंका टीम : चमारी अटापट्टू (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी, हसीनी परेरा, पियमी वाथसाला, मनुदी नानायक्कारा, देवमी विहंगा, इनोका राणावीरा, इनोशी फर्नांडो, हंसिमा करुणारत्ने, रश्मिका सेववंडी, मल्की मदारा, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसुरिया।  

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in