IND vs SA ODI: आखिरी वनडे में साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत की पहले बैटिंग, देखें प्लेइंग इलेवन

IND vs SA ODI: आखिरी वनडे में साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत की पहले बैटिंग, देखें प्लेइंग इलेवन
Published on

पार्ल: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। मैच का आयोजन पार्ल के बोलैंड पार्क मैदान पर हो रहा है। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बैटिंग करेगी। बता दें कि 3 वनडे मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। आज के मैच में करो या मरो वाली स्थिति है। जो टीम ये मैच जीतेगी वो सीरीज अपने नाम कर लेगी।

इस खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका

बता दें कि दूसरे वनडे मैच में भारत को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में तीसरा मैच जीतकर टीम सीरीज जीतना चाहेगी। वहीं, प्लेइंग इलेवन की बात करें तो टीम में एक नए खिलाड़ी को डेब्यू करने का आज मौका मिला है। मध्य प्रदेश के बल्लेबाज रजत पाटीदार इस मैच के साथ अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

साई सुदर्शन, संजू सैमसन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, मुकेश कुमार।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिजाद विलियम्स, ब्यूरन हेंड्रिक्स

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in