इंग्लैंड के रनों की आंधी में उड़ा दक्षिण अफ्रीका

इंग्लैंड ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में 20 ओवर में 304 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड का हाईएस्ट और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
इंग्लैंड के रनों की आंधी में उड़ा दक्षिण अफ्रीका
Published on

मैनचेस्टर : विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल सॉल्ट इंग्लैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 में 39 गेंदों में शतक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। सॉल्ट ने 141 रन की नाबाद पारी खेली, जो इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है। इंग्लैंड ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में 20 ओवर में 304 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड का हाईएस्ट और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

304 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 158 रन पर आलऑउट हो गई। इस तरह इंग्लिश टीम ने यह मैच 146 रन से जीत लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया। सॉल्ट (नाबाद 141, 60 गेंद, 30 चौके, 9 छक्के) और कप्तान जोस बटलर (39 गेंद में 83 रन) ने पहले विकेट के लिए 47 गेंदों पर 126 रन जोड़ दिए। पावरप्ले में ही इंग्लैंड का स्कोर 106/1 हो गया। फिल सॉल्ट ने मार्को यानसन के पहले ओवर में 18 रन बटोरे।

बटलर ने लिजाड विलियम्स के खिलाफ 22 और कगिसो रबाडा के खिलाफ 20 रन बनाए। बटलर ने 18 गेंदों में टी-20 करियर का अपना सबसे तेज अर्द्धशतक पूरा किया। उन्होंने 30 बॉल पर 83 रन की पारी खेली। वह ब्योर्न फॉर्च्यून की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद सॉल्ट ने पारी को संभाला। उन्होंने जैकब बेथेल (14 गेंद, 26 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों पर 95 रन और हैरी ब्रूक (41 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 37 गेंदों पर नाबाद 83 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड ने 304/2 का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in