ईडन गार्डन में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टक्कर, देखें प्लेइंग इलेवन और मौसम का हाल

ईडन गार्डन में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टक्कर, देखें प्लेइंग इलेवन और मौसम का हाल
Published on: 

कोलकाता: वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच हो रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। प्वाइंट्स टेबल में अफ्रीका दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर हैं। दोनों ही टीमों में कमाल के खिलाड़ी हैं। हालांकि इस रोमांच पर काले बादलों का साया मंडरा रहा है। दरअसल, आज कोलकाता में बारिश की संभावना बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, कोलकाता में बारिश की संभावना 25% तक बनी हुई है। यहां आंधी-तूफान के साथ भी बारिश की संभावना 6% तक है। यानी आज यहां होने वाले सेमीफाइनल मैच में बारिश बाधा पहुंचा सकती है। वैसे, वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे की व्यवस्था कर रखी है यानी अगर आज बारिश होती है तो मैच को अगले दिन पूरा करने की कोशिश होगी। इसमें किसी तरह से भी ओवर्स नहीं घटाए जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानेसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कगीसो रबाडा, तबरेज शम्सी।

फाइनल में पहुंच चुका है भारत

भारत ने वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना चुका है। अब 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला होगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रही। उसने 9 में से 7 मैच जीते। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम तीसरे नंबर पर है। उसने भी 7 मैच जीते। लेकिन दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट बेहतर था। इस वजह से वह दूसरे नंबर पर है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in