सैमसन टीम के माहौल में ढलने की प्रक्रिया से गुजर रहे : फ्लेमिंग

CSK को रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) से 43 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह लगातार तीसरा मैच था जिसमें सैमसन का बल्ला नहीं चला। उन्होंने अब तक तीन मैच में छह, सात और नौ रन बनाए हैं।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

बेंगलुरू : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने IPL-2026 में संजू सैमसन के अब तक के खराब प्रदर्शन को खास तवज्जों नहीं दी और कहा कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज टीम के माहौल में ढलने की प्रक्रिया से गुजर रहा है तथा रन बनाने और टीम की सफलता में योगदान देने के लिए बेताब है। CSK को रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) से 43 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह लगातार तीसरा मैच था जिसमें सैमसन का बल्ला नहीं चला। उन्होंने अब तक तीन मैच में छह, सात और नौ रन बनाए हैं।

फ्लेमिंग ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘जब आप किसी फ्रेंचाइजी की तरफ से लंबे समय से खेल रहे हों तो फिर किसी नई टीम के माहौल में ढलने में समय लगता है। भले ही वह शायद काफी सहज महसूस करता हो, फिर भी अपनेपन की भावना बनी रहती है और वह इस टीम के माहौल में ढलने की प्रक्रिया से गुजर रहा है।’ फ्लेमिंग ने कहा कि केरल का यह खिलाड़ी लय हासिल करने के लिए बेताब है। उन्होंने कहा, ‘CSK में पांच या छह बदलाव हुए हैं। मैदान से इतर कुछ काम करना बाकी है ताकि टीम के आपसी संबंध और मजबूत हो सकें।

लेकिन वह टीम में बहुत अच्छे से घुल-मिल गया है।’ फ्लेमिंग ने कहा, ‘वह रन बनाने और सीनियर खिलाड़ियों के साथ योगदान देने के लिए बेताब हैं। हमने विश्व कप में उसके प्रदर्शन में देखा कि जब वह लय में आ जाता है तो वह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए संजू को पीले रंग की जर्सी में अपना सफर तय करने में हमारी तरफ से पूरा समर्थन मिलेगा।’ फ्लेमिंग ने कहा कि आयुष म्हात्रे जैसे युवा खिलाड़ियों के साथ धैर्य रखने की जरूरत है ताकि वे निरंतरता हासिल कर सकें। म्हात्रे ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्द्धशतक बनाया था लेकिन बेंगलुरू के खिलाफ वह एक रन ही बना पाए थे।

उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम में अच्छा संतुलन है। हमारे पास प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और हमें यह स्वीकार करना होगा कि गलतियां भी होंगी। हमारे पास माइक हसी के रूप में एक बहुत अच्छा मार्गदर्शक है, जो एक बेहतरीन बल्लेबाजी कोच हैं और खेल की अच्छी समझ रखते हैं।’ फ्लेमिंग ने कहा, ‘इसलिए यह कौशल को खेल की समझ के साथ जोड़ने की कोशिश है और इसमें समय लगता है, लेकिन हम इन युवा खिलाड़ियों का स्वाभाविक खेल बरकरार रखते हुए उनका कौशल निखारने के लिए कोशिश करेंगे।’

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in