'रोहित को खुद को साबित करना होगा'

आलोचकों को जवाब देने और बड़े टूर्नामेंट से पहले फॉर्म में वापसी के लिए रोहित के सामने रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित करने का मौका
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व क्रिकेटर और चयनकर्ता सबा करीम का कहना है कि विराट कोहली ने अपनी फिटनेस और रनों की भूख से अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप से पहले चयनकर्ताओं को पूरी तरह से आश्वस्त कर दिया है। हालांकि रोहित शर्मा को ICC के इस टूर्नामेंट से पहले अपनी फिटनेस और फॉर्म को साबित करना होगा। कोहली और रोहित दोनों अब केवल वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं और माना जा रहा है कि विश्व कप 2027 के बाद वह इस प्रारूप को भी अलविदा कह देंगे।

करीम ने कहा, ‘मेरा मानना है कि रोहित को बहुत मेहनत करनी होगी। उन्हें अपनी फिटनेस और बल्लेबाजी पर काफी ध्यान देना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि चयनकर्ता अगले छह महीनों में रोहित के प्रदर्शन पर करीबी नजर रखेंगे ताकि यह तय कर सकें कि उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है या नहीं। लेकिन विराट कोहली के बारे में मुझे पूरा यकीन है कि वे पूरी तरह से आश्वस्त हैं और वह वनडे विश्व कप में भाग लेंगे।’

करीम ने कहा, ‘कोहली का प्रदर्शन और फिटनेस शानदार रही है और उनमें रनो की भूख पहले की तरह बनी हुई है। उन्हें कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है।’ कोहली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू होने वाली तीन वनडे मैच की सीरीज से बाहर हो गए हैं जबकि रोहित को इस सीरीज में खेलने से पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in