'विराट' प्लान के साथ उतरेगी RCB

मौजूदा चैंपियन होने के चलते टीम को मिलेगी मानसिक मजबूती, फाॅर्म में किंग कोहली
'विराट' प्लान के साथ उतरेगी RCB
Published on

कोलकाता : क्रिकेट का घमासान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2026) एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। IPL-2026 का 19वां सीजन कल यानी 28 मार्च से शुरू होगा। पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जायेगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जायेगा। सभी टीमों ने अपनी तैयारी कर ली है। इसमें रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB टीम भी शामिल है जो विराट प्लान के साथ मैदान पर खिताब का बचाव करने उतरेगी। इस सीजन के लिए RCB ने अपनी टीम में ज्यादा कुछ छेड़छाड़ नहीं की है।

इस बल्लेबाज के इर्द-गिर्द घूमेगी RCB की बल्लेबाजी

RCB की बल्लेबाजी एक बार फिर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के इर्द-गिर्द घूमेगी। दरअसल IPL शुरू होने से पहले कोहली जबरदस्त फाॅर्म में भी नजर आ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बेंगलुरू में RCB का दूसरा इंट्रा स्क्वाड मैच खेला गया। यहां विराट ने 19 गेंद में 45 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इससे पहले एक और इंट्रा-स्क्वाड मैच में कोहली ने 12 गेंद में 29 रन बनाये थे।

क्या होगा प्लान ?

इंट्रा स्क्वाड मुकाबले के बाद टीम के मेंटर और बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने RCB की तरफ से जारी एक वीडियो में कहा कि विराट की खासियत यह है कि वह हर साल एक नये प्लान के साथ आते हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को एक अलग स्तर पर पहुंचाया है। इस साल वह और भी बेहतर करेंगे। कोहली के ओपनिंग पार्टनर फिल साॅल्ट इस समय खराब फाॅर्म से जूझ रहे हैं। इस दौरान कोहली उनका हौसला बढ़ाते नजर आये। सलामी बल्लेबाज के तौर पर कोहली इस बार टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ते नजर आयेंगे। वहीं RCB की प्लानिंग की एक और झलक देखने को मिली। जीतेश शर्मा और रजत पाटीदार जो दमदार फाॅर्म में नजर आये। शर्मा ने 37 गेंद में 81 और पाटीदार ने 25 गेंद में 74 रन की पारी खेली। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि RCB की टीम इस बार कुछ ज्यादा ही आक्रामक होकर खेलते नजर आयेगी।

ये है RCB की ताकत

विराट कोहली का फाॅर्म और अनुभव

विराट कोहली और फिल साॅल्ट की ओपनिंग

टिम डेविड-जितेश की फिनिशर वाली भूमिका

पिछले बार के खिलाड़ियों को बरकरार रखने से केमिस्ट्री

भुवनेश्वर, हेजलवुड और यश दयाल का अनुभव

क्रुणाल पांड्या और रोमारियो का ऑलराउंडर प्रदर्शन

ये है RCB की कमजोरी

जोश हेडलवुड की फिटनेस

सुयश शर्मा एकमात्र मुख्य स्पिनर,टर्निंग और अनुभव की कमी

बल्लेबाजी काफी हद तक कोहली-फिल साॅल्ट पर टिकी है

खिताब बचाने का भी टीम पर दबाव होगा

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in