कल RCB और RR आमने-सामने, नजरें शीर्षक्रम के बल्लेबाजों पर

दो साल पहले T-20 क्रिकेट से विदा लेने के बावजूद RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के प्रदर्शन में कमी नहीं आई है
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

गुवाहाटी : यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी से मिल रही आक्रामक शुरुआत के साथ राजस्थान रॉयल्स शुक्रवार को यहां गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ IPL के मैच में अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी जबकि RCB की उम्मीदें फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल पर टिकी होंगी। दो साल पहले T-20 क्रिकेट से विदा लेने के बावजूद RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के प्रदर्शन में कमी नहीं आई है। उनके मार्गदर्शन में RCB ने संतुलित शीर्षक्रम तैयार कर लिया है और पिछले मैच में फिल साल्ट ने भी उम्दा पारी खेली थी। तीसरे नंबर पर उतर रहे पडिक्कल ने घरेलू क्रिकेट का अपना फॉर्म कायम रखते हुए संतुलित आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी की है।

IPL में अपने पदार्पण सत्र में RCB के लिये 473 रन बनाने वाले पडिक्कल बाद में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ उस सफलता को दोहरा नहीं सके थे। पिछले सत्र में वह RCB में लौटे और पहली बार उसे IPL खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस सत्र में भी उन्होंने पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 29 गेंद में 50 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 26 गेंद में 61 रन बनाये। कप्तान रजत पाटीदार और आॅस्ट्रेलिया के टिम डेविड मध्यक्रम को मजबूती देते हैं। RCB के गेंदबाजों ने भी इस सत्र में प्रभावित किया है।

जैकब डफी ने जोश हेजलवुड की कमी पूरी की है तो बीच के ओवरों में कृणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने रन रोके हैं। वहीं रॉयल्स इस सत्र में सबसे आक्रामक बल्लेबाजी ईकाई के रूप में सामने आई है जिसका श्रेय जायसवाल और सूर्यवंशी को जाता है। दोनों ने टीम को शानदार शुरुआत देकर विरोधी गेंदबाजों को दबाव में ला दिया है। सूर्यवंशी ने पिछले मैच में जसप्रीत बुमराह को पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपने बेखौफ खेल का फिर परिचय दिया था। रॉयल्स के गेंदबाज भी रणनीति पर अमल करने में कामयाब रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स : रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू : रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in