पाटीदार ने कहा-चिन्नास्वामी की विकेट पेचीदा लेकिन...

अंकतालिका में मजबूत स्थिति में
पाटीदार ने कहा-चिन्नास्वामी की विकेट पेचीदा लेकिन...
Published on: 

बेंगलुरू : कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खराब प्रदर्शन का ठीकरा पेचीदा पिच पर नहीं फोड़ा जा सकता और उनकी टीम को इसके अनुकूल जल्दी ही ढलना होगा। आरसीबी ने इस आईपीएल सत्र में अपने मैदान पर तीनों मैच गंवाये हैं लेकिन दूसरे मैदानों पर जीत दर्ज करके अंकतालिका में मजबूत स्थिति में है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले पाटीदार ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘क्यूरेटर अपना काम बखूबी कर रहे हैं। लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर आपको हर तरह के हालात के अनुकूल खुद को ढालना होता है।’ उन्होंने कहा,‘हमने अपने घरेलू मैदान पर अच्छी क्रिकेट नहीं खेली है।

इस बार यहां विकेट पेचीदा और अप्रत्याशित है लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। हम जल्दी से जल्दी खुद को ढाल लेंगे।’ उन्होंने स्वीकार किया कि यहां बल्लेबाजों को अपने शॉट्स को लेकर एहतियात बरतनी होगी। उन्होंने कहा, ‘शॉट्स का चयन यहां काफी अहम है क्योंकि पिचों पर असमान उछाल है। इससे गेंदबाजों को मदद मिल रही है।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News