पाकिस्तान के रऊफ पर जुर्माना

टूर्नामेंट के सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘मैच रैफरी रिची रिचर्डसन ने शुक्रवार दोपहर टीम होटल में अपनी सुनवाई पूरी की।
पाकिस्तान के रऊफ पर जुर्माना
Published on

दुबई : भारत के खिलाफ एशिया कप मैच के दौरान असभ्य और आक्रामक भाव भंगिमा के लिए पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर शुक्रवार को मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया जबकि उनके साथी साहिबजादा फरहान को गोली चलाने का इशारा करके जश्न मनाने के लिए सिर्फ चेतावनी दी गई। टूर्नामेंट के सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘मैच रैफरी रिची रिचर्डसन ने शुक्रवार दोपहर टीम होटल में अपनी सुनवाई पूरी की।

हारिस रऊफ पर आक्रामक व्यवहार के लिए उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और फरहान को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।’ टूर्नामेंट के सूत्रों के अनुसार रऊफ और फरहान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की सुनवाई में भारत के खिलाफ मैच के दौरान भड़काऊ भाव भंगिमा के लिए खुद को निर्दोष बताया। यह सुनवाई मैच रैफरी रिची रिचर्डसन द्वारा यहां पाकिस्तान टीम के होटल में की गई।

दोनों खिलाड़ी लिखित में दिए गए जवाबों के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनके सामने पेश हुए। उनके साथ टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा भी थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को एक आधिकारिक शिकायत में दोनों खिलाड़ियों पर भड़काऊ इशारे करने का आरोप लगाया है। दोनों टीमें रविवार को एशिया कप फाइनल में आमने सामने होंगी। रऊफ ने गिरते हुए विमानों का इशारा करके स्टैंड में बैठे भारतीय प्रशंसकों का मजाक उड़ाया था, वहीं फरहान के मैच में अर्धशतक लगाने के बाद मनाए गए जश्न को भी भारतीय टीम ने आपत्तिजनक माना था।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in