रेप की जांच के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर निलंबित

3 अगस्त को वह कैंटरबरी मैदान में मेलबर्न क्रिकेट क्लब की टीम के खिलाफ मैच खेल रहे थे। तभी ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस उन्हें मैदान से ही गिरफ्तार करके ले गई।
रेप की जांच के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर निलंबित
Published on: 


मैनचेस्टर : पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हैदर अली को इंग्लैंड में रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला 3 अगस्त का है, जानकारी अब सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 24 साल के बल्लेबाज हैदर पाकिस्तान ए टीम (पाकिस्तान शाहीन) का हिस्सा हैं। 3 अगस्त को वह कैंटरबरी मैदान में मेलबर्न क्रिकेट क्लब की टीम के खिलाफ मैच खेल रहे थे। तभी ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस उन्हें मैदान से ही गिरफ्तार करके ले गई।


बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया, लेकिन उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है ताकि वे देश से बाहर न जा सकें। इस घटना के सामने आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हैदर अली को फिलहाल सस्पेंड कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'हैदर पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की पाकिस्तानी मूल की है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हमें गिरफ्तारी की जानकारी दी गई।

हैदर को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है, और हम यूके में अपनी जांच करेंगे। बोर्ड इस मुश्किल समय में हैदर की कानूनी मदद करेगा।' पाकिस्तान ए टीम 17 जुलाई से 6 अगस्त तक यूके के दौरे पर थे और उन्होंने दो तीन-दिवसीय मैच खेले, दोनों ड्रॉ रहे। वहीं तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से जीती। कप्तान सऊद शकील और हैदर को छोड़कर ज्यादातर खिलाड़ी बुधवार को यूके से लौट आए। सऊद शकील निजी कारणों से दुबई में रुके हुए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in