वनडे विश्व कप 2027 : 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारत 14 अक्टूबर को सेंचुरियन (प्रिटोरिया, जिसे अब त्शवाने के नाम से जाना जाता है) में क्वालीफायर टीमों में से एक से भिड़ेगा
वनडे विश्व कप 2027 : 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत
Published on: 

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अगले साल अफ्रीकी महाद्वीप में होने वाले पुरुष वनडे विश्व कप का कार्यक्रम गुरुवार को घोषित कर दिया जिसके अनुसार भारत अपने अभियान की शुरुआत सात अक्टूबर को केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारत 14 अक्टूबर को सेंचुरियन (प्रिटोरिया, जिसे अब त्शवाने के नाम से जाना जाता है) में क्वालीफायर टीमों में से एक से भिड़ेगा, जिसके बाद 24 अक्टूबर को नवनिर्मित विक्टोरिया फॉल्स स्टेडियम में सह-मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलेगा। दोनों सेमीफाइनल मैच क्रमशः 17 और 18 नवंबर को केपटाउन और सेंचुरियन में खेले जाएंगे जबकि फाइनल 21 नवंबर को वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in