अब पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एक गलती पर लगेगा भारी जुर्माना, ये है PCB का नया नियम

अब पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एक गलती पर लगेगा भारी जुर्माना, ये है PCB का नया नियम
Published on: 

लाहौर: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। इस सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान की टीम हार गई थी। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में चल रहे दौरे के दौरान टीम के निदेशक मोहम्मद हफीज द्वारा हाल ही में लगाए गए कड़े नियमों से निराश नजर आ रहे हैं। नई शुरू की गई मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) चर्चा का विषय बन गई हैं और टीम के भीतर चिंताएं बढ़ गई हैं।

खिलाड़ियों पर लगेंगे लाखों रुपये जुर्माना

एक रिपोर्ट के अनुसार, हाफिज ने सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत कई नियमों का पालन किया जाएगा। जिसमें मैदान पर सोते हुए या आलस दिखाने वाले खिलाड़ियों के लिए 500 डॉलर का जुर्माना शामिल है। जो पाकिस्तानी रुपए में 1.4 लाख रुपये के आस-पास होते हैं। जबकि इन नियमों के पीछे का उद्देश्य खिलाड़ियों में अनुशासन की भावना पैदा करना है, कुछ खिलाड़ियों ने अंडर -16 टीम प्रोटोकॉल में देखी गई नियमों की गंभीरता की तुलना करते हुए निराशा व्यक्त की है। इन नियमों के बाद से टीम में असंतोष की भावना पैदा हो रही है। हाफिज द्वारा लाए गए इस नियम से खिलाड़ी टीम में अपने स्थान को लेकर सबसे ज्यादा डर गए हैं। दूसरी ओर हफीज ने एसओपी के बचाव में, इस दौरे पर टीम के प्रदर्शन को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने खिलाड़ियों से विशेष रूप से सार्वजनिक स्थानों पर सुस्ती या असावधानी दिखाने से बचने को कहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in