मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में कर सकते हैं वापसी

आईपीएल के बाद से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर चल रहे अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आगामी घरेलू सत्र में मैदान पर वापसी कर सकते हैं
मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में कर सकते हैं वापसी
Published on: 

कोलकाता : आईपीएल के बाद से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर चल रहे अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आगामी घरेलू सत्र में मैदान पर वापसी कर सकते हैं क्योंकि उन्हें बंगाल की 50 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। बंगाल क्रिकेट संघ ने शनिवार को जो सूची जारी की उसमें तेज गेंदबाज आकाश दीप और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन भी शामिल हैं।

यह दोनों अभी भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार, बल्लेबाज अनुस्तुप मजूमदार, स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर शाहबाज अहमद और विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल भी संभावित खिलाड़ियों में शामिल है। शमी सत्र के शुरुआती टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी में पूर्वी क्षेत्र के लिए भी खेल सकते हैं, जो 28 अगस्त से शुरू होगा। अगर सब कुछ अनुकूल रहा तो इस टूर्नामेंट से शमी की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी हो सकती है। शमी ने टखने की चोट से उबरने के बाद इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की तरफ से आखिरी बार खेले थे।

बंगाल के संभावित खिलाड़ी : मोहम्मद शमी, अभिमन्यु ईश्वरन, अनुस्तुप मजूमदार, सुदीप चटर्जी, सुदीप कुमार घरामी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाकिर हबीब गांधी (विकेटकीपर), काजी जुनैद सैफी, शाहबाज अहमद, प्रदीप्ता प्रमाणिक, रितिक चटर्जी, करण लाल, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सिंधु जयसवाल, इशान पोरेल, मोहम्मद कैफ, सुभम चटर्जी, सुमंत गुप्ता, चिन्मय जैन, रनजोत सिंह खैरा, अंकुर पॉल, राहुल कुंडू, आदित्य पुरोहित, गौरव सिंह चौहान, सौरभ कुमार सिंह, ऐशिक पटेल, प्रियांशु श्रीवास्तव, अंकित चटर्जी, सक्षम चौधरी, आमिर गनी, विकाश सिंह (जूनियर), ऋषभ चौधरी, राजू हलदर, श्रेयान चक्रवर्ती, सौरव हलदर, राहुल प्रसाद, अंकित मिश्रा, सुभम सरकार, विशाल भाटी, रोहित, रोहित कुमार, ऋषभ विवेक, सुमित मोहंता, कनिष्क सेठ, संदीपन दास (जूनियर), सायन घोष, नूरुद्दीन मंडल, सौम्यदीप मंडल और युधाजीत गुहा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in