IPL-2026 से पहले CSK को बड़ा झटका

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर
IPL-2026 से पहले CSK को बड़ा झटका
Published on

चेन्नई : पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को IPL के आगामी सत्र से पहले बड़ा झटका लगा है क्योकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। टीम के एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।

31 साल के एलिस से उम्मीद थी कि वह टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे क्योंकि श्रीलंकाई गेंदबाज मथीशा पथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है। सीएसके के एक अधिकारी ने बताया, ‘हां, वह बाहर हो गए हैं। हमने अभी तक उनके विकल्प के बारे में कोई फैसला नहीं किया है।’

एलिस ने 17 IPL मैचों में 19 विकेट लिए हैं। उन्हें पंजाब किंग्स के साथ चार सत्र बिताने के बाद 2025 की मेगा नीलामी में सीएसके ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था और 2026 सत्र से पहले उन्हें टीम में बरकरार रखा गया था। CSK ने अभी तक उनके विकल्प की घोषणा नहीं की है।ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली यह टीम 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in