कोहली जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं : अश्विन

पिछले साल तीन जून को IPL फाइनल जीतने के बाद पहली बार T-20 प्रारूप खेलते हुए कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 38 गेंद में नाबाद 69 रन बनाये जिसकी मदद से गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने IPL- 2026 के पहले मैच में छह विकेट से जीत दर्ज की
कोहली जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं : अश्विन
Published on

बेंगलुरू : विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद अपनी बेजोड़ ऊर्जा और जोश के दम पर जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। पिछले साल तीन जून को IPL फाइनल जीतने के बाद पहली बार T-20 प्रारूप खेलते हुए कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 38 गेंद में नाबाद 69 रन बनाये जिसकी मदद से गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने IPL- 2026 के पहले मैच में छह विकेट से जीत दर्ज की।

अश्विन ने कहा, ‘वह जो कहते हैं, करके दिखाते हैं।’ उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि वह लोगों को दिखा रहे हैं कि कैसे खेला जाता है। इसे जोरदार ढंग से खेलो और वैसे ही खेलो, जैसे खेला जाना चाहिये। विराट ने जो कुछ भी किया, उस लिहाज से यह बात मेरे लिये सबसे खास रही।’ कोहली ने IPL से पहले जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 93, 23 और 124 रन बनाये थे। इससे पहले दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उन्होंने दो शतक समेत 302 रन बनाये थे।

अश्विन ने विकेटों के बीच दौड़ का हवाला देते हुए कहा कि इस उम्र और इतने अनुभव के बावजूद उनकी ऊर्जा बेजोड़ है। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह काफी अजीब लगता है। मैं बातचीत के दौरान उनसे कह भी देता हूं। वह 40 रन के करीब खेल रहे थे और एक साझेदारी चल रही थी। उन्होंने पहला रन भागा और वहां रुक गए जब तक दूसरा बल्लेबाज आधी क्रीज तक भी नहीं पहुंचा था लेकिन वह दूसरे रन की तलाश में थे। लेग साइड में 57 मीटर की बाउंड्री थी जिससे साबित होता है कि अभी भी वह खेल में कितना जोश लेकर आते हैं।’

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in