आईपीएल : आज मुंबई व दिल्ली में सीधी जंग

गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले ही कर ली है जगह पक्की
Ipl
फाइल फोटो
Published on

मुंबई : एकमात्र उपलब्ध प्ले ऑफ स्थान के लिए चुनौती पेश कर रही मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम बुधवार को जब यहां आमने-सामने होंगी तो दोनों की नजरें इस मुकाबले को जीतकर अपना दावा मजबूत करने पर टिकी होंगी। मुंबई का पलड़ा हालांकि भारी नजर आ रहा है। टीम ने बेहद खराब शुरुआत के बाद जोरदार वापसी की और अब शीर्ष चार में शामिल है। दिल्ली की शुरुआत काफी अच्छी रही थी लेकिन टीम अपने पिछले छह मैच में सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई है। सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपरजाइंट्स की हार के साथ टीम की प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीद भी खत्म हो गई जिससे अब मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले ही नॉकआउट में जगह पक्की कर ली है। मुंबई इंडियंस (14 अंक) और दिल्ली कैपिटल्स (13 अंक) दोनों के पास प्ले ऑफ में जगह बनाने का मौका है लेकिन वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान टीम प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। मुंबई की जीत से उनके 16 अंक हो जाएंगे और टीम अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम की पहुंच से बाहर हो जाएगी वहीं दिल्ली कैपिटल्स को आगे बढ़ने के लिए अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने की जरूरत है। दोनों टीमों को अपने आखिरी मुकाबले पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने हैं।

प्लेऑफ की आखिरी टीम के लिए गठित : अब प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम का गठित कुछ इस प्रकार है। जैसे अगर मुंबई ने दिल्ली को हरा दिया तो मुंबई क्वालीफाई कर जाएगी। अगर दिल्ली ने मुंबई को हराने के बाद पंजाब को हराया दिया तो दिल्ली क्वालीफाई कर जाएगी। अगर दिल्ली ने मुंबई को हराया और पंजाब से हार गई, वहीं मुंबई अपना मैच पंजाब से जीत गई तो मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। अगर मुंबई दिल्ली और पंजाब दोनों से हार गई और दिल्ली भी पंजाब से हार गई तो दिल्ली कैपिटल्स ही प्लेऑफ में क्वालीफाई करेगी।

मुंबई ने तीन खिलाड़ियों को बदलने का किया ऐलान : मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को 5.25 करोड़ रुपये में विल जैक्स के बदले में टीम में शामिल किया है। बेयरस्टो का आईपीएल में अच्छा अनुभव रहा है और वो टी-20 फॉर्मेट के आक्रामक बल्लेबाज माने जाते हैं। उनकी मौजूदगी से मुंबई इंडियंस की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं, रयान रिकेल्टन की जगह इंग्लिश तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को टीम में शामिल किया गया है। ग्लीसन को 1 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा है। ग्लीसन की तेज गति और डेथ ओवरों में यॉर्कर डालने की क्षमता टीम के लिए अहम साबित हो सकती है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in