IPL 2026 : KKR में आया नया गेंदबाज

KKR ने शुक्रवार को जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी से करार करने की घोषणा की
 IPL 2026 : KKR में आया नया गेंदबाज
Published on

कोलकाता : तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सत्र से पहले शुक्रवार को जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी से करार करने की घोषणा की। मुजरबानी पाकिस्तान सुपर लीग से हट गए हैं जो इसी समय चलेगी। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुजरबानी हाल में खत्म हुए T-20 विश्व कप में 13 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से तीसरे गेंदबाज रहे थे जिससे जिम्बाब्वे सुपर आठ चरण में पहुंचा।

KKR ने एक बयान में कहा, ‘KKR ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सत्र के लिए जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी से करार किया है। छह फुट आठ इंच के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अपनी तेज बाउंस और पारी के अहम हिस्से में विकेट निकालने की काबिलियत के लिए मशहूर है।’ इसके अनुसार, ‘मुजरबानी के पास T-20 का काफी अनुभव है।

उन्होंने 80 से ज्यादा T-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगभग 21 के औसत से 90 से ज्यादा विकेट लिए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आठ रन पर तीन विकेट रहा है।’ मुजरबानी को शामिल करने से पहले KKR ने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था। मुजरबानी के 17 मार्च को कोलकाता आने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in