IPL 2026 : धोनी ने शुरू किया अभ्यास

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो साझा किया जिसमें धोनी को नेट सत्र के लिए पैड पहनते हुए देखा जा सकता है
MS Dhonee
महेंद्र सिंह धोनी की फाइल फोटो
Published on

रांची : भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यहां अभ्यास शुरू कर दिया है जिससे उनकी IPL 2026 की तैयारियों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो साझा किया जिसमें धोनी को नेट सत्र के लिए पैड पहनते हुए देखा जा सकता है। इस पोस्ट के साथ शीर्षक में लिखा गया, 'देखो कौन वापस आया है'।

वीडियो के साथ एक अन्य शीर्षक में लिखा गया, 'JSCA का गौरव: महेंद्र सिंह धोनी'। नेट सत्र से पहले धोनी को भारत और झारखंड के पूर्व बल्लेबाज और JSCA अधिकारी सौरभ तिवारी के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया। 26 मार्च से 31 मई IPL 2026 चलेगा। धोनी ने वर्ष 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन वह अब भी IPL में सक्रिय हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी फिलहाल रुतुराज गायकवाड़ संभाल रहे हैं लेकिन धोनी अब भी टीम का बेहद अहम हिस्सा बने हुए हैं। IPL में 2008 से अब तक धोनी ने 278 मैचों में 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 अ्रद्धशतक लगाए हैं, जबकि उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 84 रन रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in