मद्रास हाईकोर्ट धोनी के 100 करोड़ रुपये मानहानि मामले की सुनवाई को तैयार

आईपीएल-2013 स्पॉट फिक्सिंग का मामला, धोनी ने दो मीडिया हाउस पर किया था केस
MS Dhonee
महेंद्र सिंह धोनी की फाइल फोटो
Published on

चेन्नई : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के 100 करोड़ रुपए मानहानि मामले को मद्रास हाई कोर्ट सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। बताया गया कि धोनी का बयान एडवोकेट कमिश्नर के माध्यम से रिकॉर्ड किया जाएगा, ताकि भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति से बचा जा सके। जानकारी हो कि धोनी ने साल 2014 में हाई कोर्ट में दो प्रमुख मीडिया चैनलों से पर मानहानि का मामला दर्ज कर हर्जाने की मांग की गई थी। उन्होंने आरोप में कहा था कि 2013 के आईपीएल सट्टेबाजी घोटाले पर टीवी डिबेट के दौरान उनके खिलाफ मानहानिकारक टिप्पणी की गई थी।

मामले को समझें : 2013 में हुई थी स्पॉट फिक्सिंग आईपीएल- 2013 में स्पॉट फिक्सिंग हुई थी। पुलिस की जांच में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद, टीम चेन्नई सुपर किंग्स के हेड गुरुनाथ मयप्पन और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति, राजस्थान राॅयल्स फ्रैंचाइजी के राज कुंद्रा जैसे बड़े नामों को आरोपी बनाया गया था। उस समय राजस्थान रॉयल्स के 3 खिलाड़ियों एस. श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला को गिरफ्तार किया गया था। मामले के बढ़ने पर सुप्रीम कोर्ट ने इसकी जांच के लिए लोढ़ा कमेटी बनाई। जिसकी सिफारिश पर सुप्रीम कोर्ट ने साल 2015 में दोनों टीमों पर 2 साल का प्रतिबंध लगा दिया था। खैर धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन वह अब भी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल में खेल रहे हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in