भारत vs ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज: करोड़ों रुपये बिजली बिल बकाया, बत्ती गुल, जनरेटर भरोसे होगा मैच

भारत vs ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज: करोड़ों रुपये बिजली बिल बकाया, बत्ती गुल, जनरेटर भरोसे होगा मैच
Published on: 

रायपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज हो रही है। आज चौथा मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होगा। सीरीज में भारत 2-1 से लीड कर रही है। अगर भारत आज यह मैच जीत जाती है तो वो सीरीज पर कब्जा कर लेगी। लेकिन हैरानी की बात ये है कि जिस स्टेडियम में ये मैच होगा वहां बिजली नहीं है।

5 साल पहले काट दिया था बिजली कनेक्शन

रिपोर्ट के अनुसार मैच शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले स्टेडियम के कुछ हिस्सों में बिजली गायब हो गई है। इसका कारण बिजली बिल जिसका भुगतान नहीं करना है। स्टेडियम प्रबंधन ने 2009 से एक बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। यह बिल कुल 3.16 करोड़ रुपये का है। बिल पेमेंट नहीं होने की वजह से 5 साल पहले स्टेडियम का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था।

बता दें पेमेंट करने के लिए आधे दर्जन से अधिक बार बिजली विभाग ने नोटिस जारी किए गए है साथ ही एक बार स्टेडियम कुर्क तक करने की कार्यवाही की तैयारी की गई परंतु ज़िम्मेदार अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारी एक दूसरे के ऊपर बता कर पल्ला झाड़ते हुए दिखाई देते है।

जनरेटर के भरोसे मैच

बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के अनुरोध पर एक अस्थायी कनेक्शन स्थापित किया गया था, लेकिन यह केवल दर्शक दीर्घा और बॉक्स को कवर करता है। आज मैच के दौरान फ्लडलाइट को जलाने के लिए जनरेटर का इस्तेमाल की जरुरत होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in