IND vs WI : यहां देख सकते हैं मुफ्त में, चवन्नी भी खर्च नहीं होगी

फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 
  • टीम इंडिया बदलाव के दौर की करेगी शुरुआत

रोसीयू (डोमिनिका) : भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत कल से होगी। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कल से विंडसर पार्क में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम को 7:30 बजे शुरू होगा और अगले दिन सुबह 3:30 बजे खत्म होगा। अब सवाल यह है कि आप ये मैच कहां देख पायेंगे? टीवी पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच आप डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।

वहीं मैच की लाइव स्ट्रॉमिंग जियो सिनेमा पर मुफ्त में होगी। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के जरिये बदलाव के दौर की शुरुआत करेगी तो फोकस युवा यशस्वी जायसवाल पर रहेगा। मेजबान वेस्टइंडीज के लिये विश्व कप क्वालिफायर में मिली हार के जख्म अभी ताजा हैं और वह भारत जैसी मजबूत टीम को हराकर विश्व क्रिकेट में अपना अस्तित्व बनाये रखने की कोशिश में होगा।

चेतेश्वर पुजारा को बाहर किये जाने के बाद भारतीय शीर्षक्रम में एक जगह खाली हुई है। उम्मीद की जा रही है कि मुंबई का बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज जायसवाल उस कमी को पूरा करेगा और प्रथम श्रेणी क्रिकेट के शानदार फॉर्म को यहां जारी रख पायेगा। वैसे सीधा हल तो उसे तीसरे नंबर पर उतारना होगा लेकिन शुभमन गिल स्वाभाविक तौर पर मध्यक्रम का बल्लेबाज है।

जायसवाल मुंबई, पश्चिम क्षेत्र और शेष भारत के लिये पारी की शुरुआत करते आये हैं। शीर्षक्रम पर उतरना उसके लिये मुश्किल नहीं होगा। इस साल के आखिर में दक्षिण अफ्रीका के दौरे से पहले उसके लिये अनुभवी केमार रोच, शेनोन गैब्रियल, अलजारी जोसफ और जैसन होल्डर जैसे गेंदबाजों को खेलना अच्छा अनुभव होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in